मावली बार एसोसिएशन: होली स्नेह मिलन समारोह और नवीन आरओ मशीन का शुभारंभ
अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने न्याय व्यवस्था की मजबूती और आपसी एकता का संकल्प लिया।

मावली बार एसोसिएशन द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित: नवीन आरओ मशीन का शुभारंभ और नवप्रवेशी अधिवक्ताओं का अभिनंदन
मावली। बार एसोसिएशन, मावली द्वारा दिनांक 27 फरवरी 2026 को बार सभागार में होली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश श्री प्रेम प्रकाश जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री रोहिताश जी एवं विशिष्ट अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मर्यादा जी शर्मा उपस्थित रहे।
समारोह की मुख्य गतिविधियाँ एवं नवीन सौगात
समारोह के दौरान बार परिसर में नवीन वाटर आरओ मशीन का शुभारंभ किया गया। साथ ही AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बने नवप्रवेशी अधिवक्ताओं का उपर्णा ओढ़कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने होली के पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का प्रतीक बताते हुए "अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की मजबूती हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।"
बार की एकता और गरिमा का संकल्प
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री अशोक कुमार वर्मा, महासचिव श्री शैलेश कुमार मीणा, उदयलाल जी डांगी, मदन जी नागदा, दिनेश जी पालीवाल, अशोक जी सेन, शंकरलाल जी, मनोज पुजारी, कमलेश जी जैन, राहुल खटीक, रेखा मीणा, बलवंत परासर, विकास सोनी, कल्याण सिंह, रवि नागदा, भावेश टेलर, जगपाल सिंह, दिलीप वैष्णव, हीरालाल जी, कन्हैया लाल जी, राजकुमार जी, नारायण पालीवाल, विजय आमेटा, राजेश डांगी, उमेश सेन की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी ने बार की गरिमा, एकता एवं प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
