उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र में नेपाल के रसुवा क्षेत्र में 26 अगस्त 2026 को भोटेकोशी नदी में आई आकस्मिक बाढ़ के कारण पर्यटकों एवं यात्रियों के प्रभावित होने तथा लापता होने की सूचना के बाद प्रशासन ने आमजन से अपील जारी की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला कलेक्टर, उदयपुर से प्राप्त पत्र के अनुसार नेपाल पर्यटन एवं ट्रैवल एजेंसियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के लापता होने की सूचना सामने आई है, जिसमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

घटना को देखते हुए उपखंड क्षेत्र मावली के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनका कोई परिजन अथवा जानकार नेपाल भ्रमण के लिए गया हो और उक्त घटना के कारण नेपाल में फंसा अथवा लापता हो, तो इसकी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्रशासन ने कहा है कि यदि मावली उपखंड क्षेत्र का कोई व्यक्ति फंसा या लापता, घायल अथवा प्रभावित है, तो उसका पूरा विवरण उपखंड कार्यालय में देना सुनिश्चित किया जाए, ताकि संभावित मदद की जा सके।

प्रशासन के अनुसार संबंधित व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट या पहचान संबंधी विवरण, नेपाल जाने की तिथि, यात्रा या टूर ऑपरेटर का विवरण तथा परिजनों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराना आवश्यक है। प्रभावित व्यक्तियों अथवा उनके परिजनों द्वारा जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन अथवा उपखंड के सहायता केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

उपखंड कार्यालय मावली से संपर्क के लिए ई-मेल आईडी sdo.mavli@yahoo.com और दूरभाष नंबर 02955-263234 जारी किया गया है। वहीं जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन संपर्क के लिए ई-मेल आईडी oicreliefudaipur@gmail.com तथा दूरभाष नंबर 0294-2414620 (टोल फ्री 1077) उपलब्ध कराया गया है।

यह अपील रमेश सिरवी पुनाड़िया RAS, उपखंड अधिकारी मावली, जिला उदयपुर की ओर से जारी की गई है। प्रशासन ने प्रभावित लोगों की संभावित मदद के लिए आवश्यक जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story