मासिंगपुरा स्कूल में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का भव्य उद्घाटन, भामाशाहों का हुआ सम्मान
मासिंगपुरा के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन हुआ, भामाशाहों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

तस्वीर में मासिंगपुरा के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन करते हुए अतिथि, भामाशाह और ग्रामीण नजर आ रहे हैं।
खेरोदा के निकटवर्ती मासिंगपुरा स्थित पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में ग्राम पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) बग्गड़ भरत कुमार व्यास मुख्य अतिथि रहे, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पोखरना ने अध्यक्षता की। प्रवेश द्वार के उद्घाटन को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समारोह के दौरान मुख्य भामाशाह डालचंद रावत की माता हीरा बाई ने फीता काटकर मुख्य द्वार का उद्घाटन किया और शिलापट्टिका का अनावरण किया। हीरा बाई ने सुंदर प्रवेश द्वार विद्यालय को सुपुर्द किया। वहीं, मुख्य द्वार के फाटक के निर्माण का खर्च भामाशाह मदन लाल मेघवाल और नोजीराम रावत ने वहन किया।
विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम में सभी गौरवशाली भामाशाहों का साफा बंधवाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को आकर्षक बना दिया।
मुख्य अतिथि पीईइओ भरत कुमार व्यास ने अपने संबोधन में भामाशाहों की उदारता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम को पूर्व सरपंच चंपालाल शर्मा, शंकर लाल रावत, मदनलाल बोकड़िया और चुन्नीलाल मीणा ने भी संबोधित किया। समारोह के प्रारंभ में संस्थाप्रधान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि राकेश कुमार मीणा, माधुलाल रावत, रामेश्वर लाल रावत, पुष्कर लाल रावत, गुलाब रावत, रोड़ीलाल रावत, मनोहर लाल रावत, मांगीलाल रावत, मोती लाल रावत, चेनराम रावत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन दिनेश कुमार मेनारिया ने किया।
मासिंगपुरा के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन समारोह भामाशाहों के सम्मान, छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ग्रामीणों की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
