खेरवाड़ा, नयागाँव ब्लॉक के गुड़ा निवासी किसान सरला देवी एवं नरेश बरंडा ने पारंपरिक खेती के साथ गेंदे के फूल की खेती अपनाकर फसल विविधीकरण की दिशा में पहल की है। किसान परिवार ने सीएमएस के मार्गदर्शन एवं सहयोग से अपने खेत में गेंदे की खेती शुरू की।

नियमित सिंचाई, निराई-गुड़ाई, पौधों की देखभाल और उचित कृषि प्रबंधन के परिणामस्वरूप खेत में गेंदे के पौधों पर अच्छी फूल-फसल तैयार हुई है। स्थानीय बाजार में गेंदे के फूलों की मांग को देखते हुए किसान परिवार को इससे अतिरिक्त आय प्राप्त होने की उम्मीद है। त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान फूलों की मांग बढ़ने से किसानों के लिए बेहतर बाजार की संभावना भी रहती है।

किसान सरला देवी ने बताया कि केवल पारंपरिक फसलों पर निर्भर रहने के बजाय बाजार की मांग के अनुरूप नई फसलों को अपनाना जरूरी है। गेंदे की खेती से उन्हें कृषि में नया अनुभव मिला है और भविष्य में इसे बड़े स्तर पर करने की उम्मीद है।

सीएमएफ की ओर से किसानों को फसल विविधीकरण, जलवायु-स्मार्ट कृषि एवं आयवर्धक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरला देवी एवं नरेश बरंडा की गेंदे की खेती इसी दिशा में एक उदाहरण बनकर सामने आई है।

किसान परिवार की इस पहल से गांव के अन्य किसान भी प्रेरित होकर फूलों सहित अन्य बाजार आधारित फसलों की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह पहल बताती है कि उचित मार्गदर्शन, मेहनत और बाजार की समझ के साथ खेती को आय का बेहतर माध्यम बनाया जा सकता है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story