खेरोदा में आस्था और उल्लास के साथ शुरू हुआ मंशा महादेव का 16 सोमवार व्रत
खेरोदा में मंशा महादेव का 16 सोमवार व्रत श्रद्धा के साथ शुरू हुआ। शिव मंदिरों में विशेष पूजा, श्रृंगार और कथा के लिए श्रद्धालु उमड़े।

तस्वीर में खेरोदा कस्बे के एक शिव मंदिर परिसर में मंशा महादेव व्रत के दौरान बैठे हुए श्रद्धालु और ग्रामीण दिखाई दे रहे हैं।
खेरोदा कस्बे में श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मंशा महादेव का व्रत शुरू हो गया है। 16 अगस्त 2026 को इस अवसर पर कस्बे के दौला बावजी मंडी, नागाजी बावड़ी मंडी सहित सभी शिव मंदिरों को विशेष आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिरों में विराजमान शिवलिंग की विशेष पूजा-अर्चना कर भव्य श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कस्बे की महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह के साथ मंशा महादेव व्रत का संकल्प लिया। शिव मंदिरों में पंडित द्वारा विधि-विधान से मंशा महादेव की कथा सुनाई गई।
परंपरा के अनुसार, 16 सोमवार तक चलने वाले मंशा महादेव व्रत में महिलाएं और बालिकाएं पुरुष द्वारा व्रत रखकर मंशा महादेव की कथा का श्रवण करेंगी। धार्मिक आयोजन के साथ कस्बे के शिव मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
