मन की बात: भाजपा राणा प्रताप मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का संदेश
उदयपुर के विश्वविद्यालय मार्ग स्थित कमल टेंट पर आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तस्वीर में दिख रहे भाजपा राणा प्रताप मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उदयपुर में 'मन की बात' कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण के दौरान कुर्सियों पर बैठे हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नियमित मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' के 135वें संस्करण का भाजपा राणा प्रताप मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय मार्ग स्थित कमल टेंट पर सामूहिक श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों एवं संदेशों को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, पूर्व जिला महामंत्री प्रेम सिंह शक्तावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय विप्लवी, महेश भावसार, पूर्व पार्षद करणमल जारोली, वेणीराम सालवी, धनराज मेवाड़ा, सुनील जैन, सुनील वसीटा, बलवीर सिंह राणावत, अनिल शर्मा, भगवान माहेश्वरी, अनिश जैन, ललित दायमा, जगदीश पालीवाल, आनंदीलाल चित्तौड़ा तथा किशन सिंह सोलंकी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
'मन की बात' कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों से जुड़कर संगठनात्मक सहभागिता का परिचय दिया।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
