माणस क्रिकेट क्लब ने ओंगणा पर दर्ज की शानदार जीत, यशवंत पूर्बिया बने मैन ऑफ़ द मैच
उदयपुर में पूर्बिया कलाल समाज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में माणस क्रिकेट क्लब ने ओंगणा पर शानदार जीत दर्ज की। यशवंत पूर्बिया मैन ऑफ़ द मैच रहे, दिव्यांशु पूर्बिया और यश के योगदान से मैच रोमांचक बना। अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने टीम को बधाई दी।

ओंगणा/उदयपुर। पूर्बिया कलाल समाज द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, जो 25 से 28 दिसंबर तक सलूम्बर में आयोजित की जा रही है, में दूसरे दिन माणस क्रिकेट क्लब और जीत सोल्यूशन उदयपुर के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
इस मैच में जीत सोल्यूशन उदयपुर ने निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 153 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने स्कोर को मजबूत किया। ओंगणा के यशवंत पूर्बिया ने आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाए, वहीं दिव्यांशु पूर्बिया ने दो चौके और चार छक्के की बदौलत 40 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम के अन्य खिलाड़ी यश ने एक चौके की मदद से सात रन जोड़े।
ओंगणा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.4 ओवर में 154 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए यशवंत पूर्बिया को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।
इस जीत पर पूर्बिया समाज के अध्यक्ष नरेश पूर्बिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने ओंगणा टीम को बधाई दी। इस मैच ने प्रतियोगिता में रोमांचक मोड़ लाते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की मेहनत, सामूहिक रणनीति और उत्साह ने दर्शकों को एक यादगार खेल अनुभव प्रदान किया, और यह जीत माणस क्रिकेट क्लब के लिए गौरव का क्षण साबित हुई।
- उदयपुर क्रिकेट मैच 2025माणस क्रिकेट क्लब ओंगणा जीतयशवंत पूर्बिया मैन ऑफ द मैचदिव्यांशु पूर्बिया बल्लेबाजीपूर्बिया कलाल समाज वार्षिक खेलकूदसलूम्बर क्रिकेट प्रतियोगिताउदयपुर क्रिकेट टूर्नामेंटओंगणा क्रिकेट टीम जीतनरेश पूर्बिया बधाईयश बल्लेबाज उदयपुरमाणस क्रिकेट क्लब प्रदर्शनउदयपुर क्रिकेट स्कोरक्रिकेट मैच रिपोर्ट उदयपुरपूर्बिया समाज खेल आयोजनक्रिकेट मैच 25 दिसम्बर 2025 उदयपुर

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
