मालवीय लोहार समाज की खेलकूद प्रतियोगिता का मादड़ी में समापन
चोखला अध्यक्ष कालूलाल ढीमड़ी की अध्यक्षता में आयोजित टूर्नामेंट में रॉयल कैटर्स कोल्यारी और सर्विसेज की टीमों ने क्रिकेट व वॉलीबाल के खिताब जीते।

मादड़ी में आयोजित मालवीय लोहार समाज की 10वीं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीमों को पुरस्कृत करते अतिथि और उपस्थित पदाधिकारी।
प्रतियोगिता का आयोजन और अध्यक्षता
मालवीय लोहार समाज नवयुवक मण्डल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दसवीं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन चोखला अध्यक्ष कालूलाल ढीमड़ी की अध्यक्षता मे मादड़ी गाँव मे सम्पन्न हुआ।
मुख्य एवं अतिविशिष्ट अतिथि
- मुख्य अतिथि: स्थानीय सरपंच जगदीश मादड़ी।
- अतिविशिष्ट अतिथि: सुनील भज़ात मादड़ी, सोलह चोखला नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष प्रेमचंद मगवास और सरंक्षक शांतिलाल ढीमड़ी।
खेल परिणाम: क्रिकेट और वॉलीबाल
क्रिकेट मैच मे रॉयल कैटर्स कोल्यारी ने श्रीनाथ इंफ़्रा को हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा किया और वॉलीबाल मे सर्विसेज ने महाराजा टीम को हराकर कप अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट मे वॉलीबाल की 6 टीम और क्रिकेट की 8 टीम ने भाग लिया।
अतिथियों का उद्बोधन
अतिथियों ने खेल को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और कहा कि:
"खेल समाज मे सभी युवाओं मे प्रेम भाव, और आपसे भाईचारा को बढ़ावा देता है।"
उपस्थित समाजजन एवं पदाधिकारी
इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप मे समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे:
- महामंत्री ताराचंद बिछिवाड़ा, सचिव अशोक कोल्यारी, सांस्कृतिक मंत्री चुन्नीलाल थोबावाड़ा।
- सह शिक्षा मंत्री दिनेश बस्सी, सह कोषाध्यक्ष गोपाल ओगणा और खेलमंत्री मुकेश बदराना।
- चंद्रप्रकाश ब्राह्मणों का खेरवाड़ा, सूरजमल, बाबूलाल, खूबीलाल, टेकचंद, हरेकृष्णा, जितेन्द्र, निकेश, भरत, गणेश प्रेम मादड़ी, कमलेश, रमेश, मनीष, लोकेश भरत।
- नवयुवक मण्डल के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीलाल झाड़ोल, उपाध्यक्ष ताराचंद, प्रशांत, गोरव, समेत नरेंद्र, पुष्कर, नितेश, धीरज।
कार्यक्रम का संचालन और आभार
नवयुवक मण्डल के खेल मंत्री जितेन्द्र कोल्यारी ने पूरी प्रतियोगिता का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन नववयुवक मण्डल के सरक्षक प्रदीप झाड़ोल ने किया व अंत मे नवयुवक मण्डल अध्यक्ष भेरू फलासीया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
