माकड़ादेव में आंगन मिलन सेवा गतिविधि आयोजित, बांटे गए प्रशंसा पत्र
स्वास्थ्य विभाग ने पोषण और शिक्षा योजनाओं की जानकारी देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

माकड़ादेव के आंगनबाड़ी केंद्र में प्रशंसा पत्र के साथ उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अतिथि।
राजकीय उच्च माध्यमिक माकड़ादेव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर 29 सितंबर 2026 को राज्य सरकार के आदेशानुसार आंगन मिलन सेवा गतिविधियां कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राकेश मीणा, सा. स्वा. केंद्र, मादड़ी के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर अखलाक मोहम्मद शेख, प्रधानाचार्य, राउमावि-माकड़ादेव भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सूर्या देवी डामोर द्वारा अतिथियों का उपारना द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. रामप्रसाद मीणा ने ग्राम पंचायत के अधीनस्थ सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों और बच्चों को विभाग की योजना, पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा की जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ उठाने का आवाहन किया।
कार्यक्रम के दौरान विभाग से प्राप्त प्रशंसा पत्र अतिथियों द्वारा ग्राम पंचायत में आने वाली आंगनवाड़ी के सभी कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगिनियों को प्रदान किए गए।
इस अवसर पर दुर्गा देवी-सिस्टर, कंपाउंडर-मयंक पुरबिया, राधा दरंगा, प्रताप सिंह राणावत, अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाएं आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन किशन लाल लोहार, अध्यापक ने किया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें उपलब्ध लाभों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
