उदयपुर जिले में अपराधियों पर सख्त नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेकरिया थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से गठित विशेष टीम ने माण्डवा थाना क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर जाला उर्फ जालमचंद (पुत्र रणिया बुम्बडिया, उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी कुकावास का निवासी है और पुलिस की नजर में लंबे समय से गंभीर अपराधों में सक्रिय था।

घटना की पृष्ठभूमि बताते हुए बताया गया कि 10 मार्च 2025 को माण्डवा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान जालमचंद और उसका भाई खातरू ने खैर की लकड़ी से भरे ट्रक को पास कराने के प्रयास में टीयूवी कार से फरार हो गए थे। वहीं, ट्रक और चालक अरमान को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया था। दोनों भाई इसके बाद गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में छिपकर घूम रहे थे। इस मामले में माण्डवा थाना में प्रकरण संख्या 16/2025, धारा 41, 42 वन अधिनियम एवं 303(2) बीएनएस, 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी की कार्रवाई में बेकरिया थाना पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी का उपयोग कर दबिश दी और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने जालमचंद को न्यायालय में पेश किया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जालमचंद के खिलाफ हत्या, डकैती, लूट, चोरी, नकबजनी, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, अपहरण, आर्म्स एक्ट, आबकारी व वन अधिनियम समेत कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी जमानत पर छूटते ही बार-बार अपराध में लिप्त होता रहा है। उसके सक्रिय अपराधी इतिहास ने इसे क्षेत्र के लिए गंभीर चुनौती बना दिया था।

बेकरिया पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल आरोपी के वांछित अपराधी होने का सफाया हुआ है, बल्कि क्षेत्र में कानून और सुरक्षा की स्थिति को भी मजबूती मिली है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाईयों से अपराधियों में भय का माहौल बनता है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story