उदयपुर। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने और यातायात सुविधाओं में सुधार लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने उमरा-देबारी 25 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को 492 करोड़ रूपए की लागत से स्वीकृति प्रदान की।

यह पहल राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के रेल संपर्कों को बेहतर बनाने के लिए की गई है। दोहरीकरण के बाद इस मार्ग पर अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा और ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

विशेष रूप से इस मार्ग के विकास से चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, भीलवाड़ा के कपड़ा उद्योग और चित्तौड़गढ़ के आस-पास स्थित सीमेंट उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी और रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। यह परियोजना क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई दिशा देने में सहायक होगी।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य भी 354 करोड़ रूपए की लागत से प्रगति पर है। इन दोनों परियोजनाओं के निष्पादन से उदयपुर में पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और यह क्षेत्र रेलवे नेटवर्क के माध्यम से राष्ट्रीय आर्थिक ढांचे में अधिक प्रभावशाली बन सकेगा।

रेल मंत्रालय की इन पहलों से यह स्पष्ट होता है कि राजस्थान में रेलवे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे राज्य के नागरिकों और पर्यटकों दोनों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story