उदयपुर (वि.)। अरावली क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के तहत सोमवार से विशेष अभियान शुरू किया गया। इसी अभियान की पहली बड़ी कार्रवाई में उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र में जिला कलक्टर के निर्देशन में खनन, वन, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने एक ईंट भट्टे पर 4000 मैट्रिक टन ब्रिक अर्थ का अवैध भंडारण पकड़ा।

खनिज अभियंता आसिफ अंसारी ने बताया कि वल्लभगनर क्षेत्र के उदा खेड़ा गांव में अभियान के दौरान अवैध स्टॉक पाया गया। इस पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 जनवरी तक जिला और उपखंड स्तर पर संयुक्त टीमें नियमित निगरानी करते हुए अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही करेंगी।

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि राज्य सरकार और प्रशासन अरावली संरक्षण और खनन कानूनों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ब्रिक अर्थ के बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण की पहचान और उसका सीज प्रशासन की सतत निगरानी और कठोर कार्रवाई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story