नगर पालिका द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के दूसरे दिन शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य बाजार क्षेत्र, मैन चौराहा और पुराने बाजार में सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया।

पालिका के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर सड़क पर रखे विज्ञापन बोर्ड, स्टैंड, सामान तथा अन्य अवरोधक सामग्री को जब्त किया। वहीं कई स्थानों पर किए गए पक्के अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। इस अभियान की शुरुआत दोपहर से की गई, जिसके चलते बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल भी बना रहा।

मैन चौराहा पर कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो गई। हालांकि पालिका कर्मियों और पुलिस की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित कर सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए गए।

अभियान की जानकारी मिलते ही कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपने प्रतिष्ठानों के बाहर रखा सामान और अस्थायी अतिक्रमण हटा लिया। इस दौरान पालिका टीम ने दुकानदारों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर सामान न रखने और सड़क सीमा का पालन करने की समझाइश भी दी।

पालिका अधिकारियों के अनुसार बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण आमजन और वाहन चालकों को आवागमन में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से मुख्य और पुराने बाजार की संकरी होती सड़कों ने यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया।

अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मैन चौराहा और पुराना बाजार अधिक व्यवस्थित और चौड़े स्वरूप में नजर आए, जिससे आवागमन पहले की तुलना में सुगम हुआ। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए ऐसे अभियानों को नियमित रूप से जारी रखने की मांग की।

पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। साथ ही नागरिकों और दुकानदारों से नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story