रायला में युवा महिला नेतृत्व विकास प्रशिक्षण संपन्न, 20 गांवों की महिलाओं को मिले नि:शुल्क सब्जी बीज किट
रायला के भव्यधरा संदर्भ केन्द्र में युवा महिला नेतृत्व विकास प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जिसमें 20 गांवों की महिलाओं ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और नि:शुल्क सब्जी बीज किट हासिल किए।

तस्वीर में रायला (भोपाखेड़ा) संदर्भ केंद्र पर आयोजित युवा महिला नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बैठी महिलाएं और मार्गदर्शन देते वक्ता नजर आ रहे हैं।
अपना संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में भव्यधरा संदर्भ केन्द्र रायला (भोपाखेड़ा) पर युवा महिला नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में भीण्डर व वल्लभनगर पंचायत समिति के भोपाखेड़ा, बगड़, अड़िन्दा, मजावड़ा, सिहाड़, धावड़िया एवं नागलिया पंचायतों के 20 गांवों की युवा महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पंजीयन एवं परिचय के बाद संदर्भ केन्द्र प्रभारी प्रभाशंकर शर्मा ने महिला नेतृत्व के महत्त्व पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद आयोजित द्वितीय सत्र में संस्थाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चौबीसा ने संगठित महिलाओं की भूमिका के माध्यम से गांवों के आधारभूत विकास तथा महिला समूहों की नियमित बैठकों के महत्त्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रशिक्षण के तीसरे सत्र में कृषि विभाग के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक रामेश्वर धाकड़ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान पारम्परिक रिवाजों में होने वाले अत्यधिक खर्चों को नियंत्रित करने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए महिलाओं से आगे आकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था की ओर से सभी सहभागियों को तुरई, चंवला, लौकी, भिंडी, बैंगन, मिर्च, टमाटर, कद्दू एवं ग्वार के नि:शुल्क सब्जी बीज किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संयोजन तेजराम रावत ने किया, जबकि नारायण लाल रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
