आस्था और भक्ति से सराबोर माहौल में मंगलवार को सीमलवाड़ा में परम पूज्य गुरुदेव योगी प्रकाशनाथ जी महाराज का राजभोई समाज एवं सर्व समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। गुजरात से राजस्थान की सीमा में प्रवेश करते ही भोई समाज सहित अनेक श्रद्धालु गुरुदेव के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। पुष्पमालाओं, श्रीफल और उपर्णा से उनका अभिनंदन किया गया, जबकि “हर हर महादेव” और “जय गुरुदेव” के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

गुरुदेव योगी प्रकाशनाथ जी महाराज 12 ज्योतिर्लिंगों की पवित्र यात्रा संपन्न कर अघोर पशुपति पंचवक्र शिव मंदिर में शक्ति स्थापना हेतु सीमलवाड़ा पधारे। उनके साथ देशभर के विविध पवित्र तीर्थस्थलों से पावन मृतिका और शिला भी लाई गई, जिसे इस धार्मिक अनुष्ठान का अभिन्न अंग माना गया।

गुरुदेव के स्वागत अवसर पर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुरेश चंद्र भोई, संजय भोई, विश्वास भोई, बिहारीलाल भोई, गोपाल भोई, प्रकाश पांडे, भारत त्रिवेदी, रोहित, राजेंद्र और दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुदेव के आगमन ने सीमलवाड़ा में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण निर्मित किया। लोगों ने इसे सद्भाव, एकता और धर्मनिष्ठा का प्रतीक बताया। इस अवसर ने न केवल राजभोई समाज बल्कि संपूर्ण क्षेत्र में भक्ति और समर्पण की भावना को और भी दृढ़ किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story