गांव मगवास में विगत तीन-चार माह से लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने ग्राम पंचायत प्रशासक मंजू देवी चव्हाण को ज्ञापन सौंपकर विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी जताई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिजली गुल होने पर जब विद्युत विभाग के कर्मचारियों को फोन किया जाता है तो वे न तो फोन उठाते हैं और न ही सही ढंग से जवाब देते हैं।

महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण गांव में आए दिन चोरियां हो रही हैं तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसके साथ ही पढ़ाई करने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली कटौती के कारण गांव में पानी की समस्या भी बढ़ जाती है। इन सभी समस्याओं से ग्राम प्रशासक को अवगत कराते हुए महिलाओं ने शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

ग्रामीण महिलाओं की शिकायत पर ग्राम प्रशासक मंजू देवी चव्हाण ने सहायक अभियंता को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने लाइनमैन कुंजबिहारी से फोन पर संपर्क कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे विद्युत विभाग का घेराव करेंगी। ज्ञापन देने के दौरान कृति जोशी, आशा सुथार, संतोष सेन, अलका जोशी, सजन देवी, कुरी देवी, गंगा देवी, सुशीला जोशी, मिलन लोहार, सुमन, सनत देवी, किरण देवी, हेमा सहित समस्त ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story