मगवास में अनोखी परंपरा: ग्राम देवी की रजत मूर्ति पूजन के बाद ही बांधते हैं राखी
मगवास में रक्षाबंधन की अनोखी परंपरा आज भी कायम है, जहां ग्राम देवी की रजत मूर्ति की पूजा के बाद ही भाई-बहन राखी बांधते हैं।

तस्वीर में मगवास गांव के जोशी परिवार की ग्राम देवी की अलंकृत चांदी की मूर्ति, भोग की थाली और प्रज्वलित दीपक नजर आ रहे हैं।
झाड़ोल क्षेत्र के मगवास गांव में जोशी परिवार की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जा रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार के सदस्य ग्राम देवी की रजत मूर्ति का विधि-विधान से पूजन करने के बाद ही भाई-बहन को राखी बांधते हैं।
परंपरा के अनुसार ग्राम देवी की रजत प्रतिमा को परिवार के प्रत्येक घर में ले जाया जाता है। घर-घर श्रद्धालु माता की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद ही भाई-बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। परिवार के लोगों के अनुसार यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है और आज भी नई पीढ़ी पूरी आस्था के साथ इसे आगे बढ़ा रही है।
ग्राम देवी से जुड़ी एक आस्था की घटना भी ग्रामीणों के बीच विशेष रूप से चर्चित है। बताया जाता है कि एक बार ग्राम देवी की रजत मूर्ति चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी मूर्ति का पता नहीं चला। इसी दौरान परिवार के एक सदस्य को स्वप्न में माता ने दर्शन देकर मूर्ति को छिपाए जाने वाली जगह का संकेत दिया।
परिवार के अनुसार, बताए गए स्थान पर तलाश करने पर मूर्ति वहीं से बरामद हुई। इस घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों की माता के प्रति आस्था और भी गहरी हो गई।
आज भी रक्षाबंधन पर इस परंपरा का निर्वाह पूरे श्रद्धा-भाव से किया जाता है। परिवार इसे अपनी सदियों पुरानी विरासत और आस्था का प्रतीक मानता है।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
