खरतांणा गांव में स्वर्गीय चांदमल हिरण की स्मृति में निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण आगामी 4 मई को प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के करकमलों से किया जाएगा। लगभग 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक विद्यालय भवन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

भवन का निर्माण समाजसेवी भामाशाह परिवार द्वारा कराया गया है। शुक्रवार को भामाशाह सुभाष हिरण एवं नरेश हिरण ने इस भवन का रजिस्टर्ड दान पत्र औपचारिक रूप से शिक्षा विभाग को सौंपा, जिससे भवन के स्वामित्व और उपयोग को लेकर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं।

इस अवसर पर मावली के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, नायब तहसीलदार विजय कुमार रेगर, विद्यालय के प्रधानाचार्य शेर सिंह चौहान सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राध्यापक शंकर लाल मीणा, कैलाश खटीक, प्राण जीवन पालीवाल, विनोद पुरी गोस्वामी, पुखराज प्रजापत, बलवंत पाराशर और लाखन प्रजापत सहित अन्य लोगों ने भी भागीदारी निभाई।

नव निर्मित विद्यालय भवन में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त कक्षाएं, बेहतर आधारभूत ढांचा तथा अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

ग्रामीणों ने भामाशाह परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान बताया। आगामी लोकार्पण समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सुकता बनी हुई है, जो स्थानीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की संभावनाओं को दर्शाता है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story