मदन दिलावर का फतहनगर में स्वागत, शिक्षक संघ ने उठाई ज्वलंत समस्याएं
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को साफा पहनाकर और श्रीराम की तस्वीर भेंट कर शिक्षकों की मांगों पर चर्चा की।

फतहनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित करते अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी।
खरताणा में भामाशाह हिरण परिवार द्वारा नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए जाते समय शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का फतहनगर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान खण्ड मावली एवं जिला उदयपुर के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह झाला के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधियों ने मंत्री मदन दिलावर को साफा एवं उपरना पहनाकर सम्मानित किया तथा भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट की। इस दौरान मंत्री के विशेषाधिकारी सतीश गुप्ता एवं अभयसिंह राठौड़ से शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में संभाग संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह सारंगदेवोत, खण्ड मावली अध्यक्ष शंकरलाल जाट (लदाना), मंगल कुमार जैन, पुष्करलाल बड़गुर्जर, मदनलाल श्रीमाली, सुधीर कुमार शर्मा, चंद्रशेखर चौधरी, शंकरलाल जाट (जेवाणा), शैलेष कोठारी, भूपेन्द्र कुमार पाठक, प्रभुलाल जाट, पुरुषोत्तम शर्मा, सोहनलाल जाट, रमेश थोरी, अनिल टांक, प्रवीण जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह स्वागत कार्यक्रम न केवल संगठन की सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासनिक स्तर पर संवाद और प्रयासों की गंभीरता को भी रेखांकित करता है।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
