नगरीय क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई लो वोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं को अब राहत मिलने लगी है। आमजन की लगातार शिकायतों के बाद विद्युत विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि बढ़ती गर्मी और विद्युत खपत में लगातार इजाफे के कारण शहर के कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही थी। समस्या के समाधान के लिए विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि पटेल स्टेडियम क्षेत्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास, आदर्श कॉलोनी, वासनी माफी तथा धुणी क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इन ट्रांसफार्मरों के चालू होने से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज मिल सकेगा।

विद्युत विभाग के अनुसार आगामी समय में भी जहां-जहां आवश्यकता महसूस होगी, वहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने तथा विद्युत तंत्र को मजबूत करने की कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

स्थानीय लोगों ने विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि नए ट्रांसफार्मरों के संचालन से लो वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक बेहतर होगी।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story