फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लोपड़ा में कक्षा 12 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मेधावी विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि

विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा हिमानी श्रीमाली ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मावली तहसील में कला संकाय में प्रथम स्थान हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं गुनगुन श्रीमाली एवं कोमल गाडरी ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तहसील स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विशेष उपलब्धि यह रही कि विद्यालय की 8 छात्राओं ने 92 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, वहीं कक्षा के सभी 25 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस शानदार परिणाम से पूरे क्षेत्र में विद्यालय की सराहना हो रही है।

समारोह और मार्गदर्शन

कार्यक्रम में प्राध्यापक माला रामावत, किशोर सिंह चुण्डावत, अरविंद कुमार मीणा, दिशा गजावत, नीतू मेहरा, दामिनी एवं जयप्रकाश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर प्राध्यापक किशोर सिंह चुण्डावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य से ही प्राप्त होती है।" उन्होंने विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story