प्रमोशन की दौड़ में थमी जिंदगी: फिजिकल टेस्ट के दौरान हेड कांस्टेबल जबर सिंह की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई
उदयपुर में पदोन्नति फिजिकल टेस्ट के दौरान झाड़ोल थाने के हेड कांस्टेबल जबर सिंह गरासिया की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रानी रोड पर दौड़ के दौरान गिरने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी विदाई।

उदयपुर। पुलिस सेवा में पदोन्नति की उम्मीद लेकर दौड़ते कदम अचानक थम गए, जब झाड़ोल थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जबर सिंह गरासिया की फिजिकल परीक्षा के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह अम्बामाता थाना क्षेत्र स्थित रानी रोड पर हुई, जहां एएसआई पदोन्नति के लिए आयोजित फिजिकल परीक्षा के तहत 2 किलोमीटर की दौड़ रखी गई थी। दौड़ के अंतिम चरण में जबर सिंह अचानक लड़खड़ा गए और साथी अभ्यर्थियों के सहारे से मुश्किल से फिनिश लाइन तक पहुंचे, लेकिन जैसे ही उन्होंने दौड़ पूरी की, वहीं गिर पड़े और बेहोश हो गए।
मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने तुरंत सीपीआर देकर उन्हें संभालने का प्रयास किया और 108 एम्बुलेंस की मदद से एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
एएसआई किशन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अर्जुन सिंह गरासिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया गया, जिसमें मेडिकल ज्यूरिस्ट विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सचिन जैन, मेडिसिन विभाग के डॉ. शैलेंद्र गुप्ता और पैथोलॉजी विभाग के डॉ. समय की टीम शामिल रही। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मुर्दाघर के बाहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, पुलिस उप अधीक्षक कैलाश चंद्र सहित अनेक अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने साथी को भावभीनी विदाई दी। इसके बाद शव को एंबुलेंस से पैतृक गांव रवाना किया गया, जहां अपराह्न बाद पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। झाड़ोल व पानरवा थाने के अधिकारियों और पुलिस लाइन से पहुंचे जाप्ते ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया और शोकाकुल वातावरण में जबर सिंह को अंतिम विदाई दी गई।
सेवा के दौरान ड्यूटी और दायित्वों के प्रति समर्पित जबर सिंह की अचानक हुई मौत ने पुलिस महकमे को गहरे शोक में डुबो दिया। साथियों ने कहा कि उन्होंने अपने कर्म और समर्पण से हमेशा विभाग का गौरव बढ़ाया, और उनका जाना पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
- "उदयपुर पुलिसहेड कांस्टेबल जबर सिंहपुलिस फिजिकल टेस्टहार्ट अटैक से मौतप्रमोशन परीक्षाएएसआई पदोन्नतिझाड़ोल थानारानी रोड उदयपुरपुलिस सम्मान अंतिम संस्कारगोपाल स्वरूप मेवाड़ाकैलाश चंद्रएमबी अस्पताल उदयपुरराजस्थान पुलिसउदयपुर न्यूज़पुलिस जवान मृत्यु"> <meta name="keywords" content="Udaipur PoliceHead Constable Jabbar SinghPhysical Test DeathPolice Promotion ExamASI PromotionJhadol Police StationRani Road UdaipurPolice Honour FuneralGopal Swaroop MewaraKailash ChandraMB Hospital UdaipurRajasthan Police NewsUdaipur NewsPolice Heart Attack Case

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
