भटेवर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुरा में विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही फर्नीचर की आवश्यकता अब पूरी हो गई है। रविन्द्र हेरियोस लिमिटेड, उदयपुर की ओर से विद्यालय को 40 टेबल-स्टूल सेट निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। इस सहयोग से विद्यार्थियों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी और शिक्षण कार्य अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ईश्वरी रेगर ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के बैठने के लिए टेबल-स्टूल एवं अन्य फर्नीचर की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस समस्या के समाधान और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने में सहयोग करने वाली रविन्द्र हेरियोस लिमिटेड से टेबल-स्टूल सेट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका ईश्वरी रेगर ने कंपनी प्रबंधन को अनुरोध पत्र भेजकर आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने की मांग की थी।

विद्यालय की मांग पर कंपनी प्रबंधन ने सकारात्मक पहल करते हुए 40 टेबल-स्टूल सेट उपलब्ध कराए। विद्यालय में फर्नीचर पहुंचने पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की और कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार जताया।

विद्यालय परिवार ने कंपनी को धन्यवाद एवं आभार पत्र सौंपते हुए कहा कि बेहतर बैठक व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिकाएं सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से अध्ययन कर सकेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों की उचित ऊंचाई के अनुरूप टेबल-स्टूल की व्यवस्था उनके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगी।

विद्यालय परिवार ने इस सहयोग को विद्यार्थियों की शिक्षा और विद्यालय के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए रविन्द्र हेरियोस लिमिटेड, उदयपुर का आभार व्यक्त किया। कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए 40 टेबल-स्टूल सेट से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाजनक बैठक व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story