राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित यात्रा के लिए ‘लेन ड्राइव सिस्टम’ अभियान का जोरदार आगाज
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेन ड्राइव सिस्टम के तहत सड़क सुरक्षा अभियान का जोरदार आगाज। पुलिस और हाईवे अथॉरिटी द्वारा जागरूकता और नियम पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल, वाहन चालकों को स्टीकर और चालान के माध्यम से नियमों का पालन कराना।

उदयपुर/चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते यातायात और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। उदयपुर से चित्तौड़गढ़ तक सिक्सलेन हाईवे पर लागू किया गया लेन ड्राइव सिस्टम अब सख्ती से पालन करवाया जा रहा है, ताकि वाहन चालक निर्धारित लेन में ही गाड़ी चलाएं और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
भटेवर में हाल ही में पुलिस प्रशासन और हाइवे अथॉरिटी द्वारा इस अभियान का औपचारिक आगाज किया गया। इसके बाद हाईवे पर कार्यक्षेत्र के संबंधित थानों की पुलिस टीम और यातायात पुलिस ने मिलकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान जारी किए जा रहे हैं। नारायणपुरा टोल कर्मियों द्वारा सभी प्रकार की गाड़ियों पर लेन ड्राइव सिस्टम के स्टीकर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि चालक नियमों का पालन सुनिश्चित कर सकें और अनावश्यक चालान से बच सकें।
यह अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, उदयपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल चौधरी के निर्देशानुसार, एसपीवी प्रमुख सूर्य प्रताप सिंह और इंतजार हुसैन के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। हाईवे टीम ने ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन प्रतापनगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह, उपाध्यक्ष हेमराज डांगी और पुष्पराज मेहता से भी बातचीत कर अभियान में सहयोग का आव्हान किया। अध्यक्ष ने सभी ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों को लेन ड्राइव सिस्टम के महत्व और पालन के प्रति जागरूक किया।
इस पहल का उद्देश्य केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को सुरक्षित बनाना और दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी लाना है। इस अभियान के चलते हाईवे पर यातायात सुचारु रहेगा और सड़क सुरक्षा में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।
- उदयपुर चित्तौड़गढ़ हाईवेलेन ड्राइव सिस्टमराष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षाHighway Lane Drive SystemUdaipur Chittorgarh traffic safetyHighway Authority IndiaNarayanpura tollसड़क दुर्घटना रोकथामट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन प्रतापनगरManohar SinghHighway traffic rulesHighway awareness campaignSPV Suryapratap Singhअनिल चौधरी प्रोजेक्ट डायरेक्टर

Hemant Ameta, Udaipur
हेमंत अमेटा उदयपुर से प्रात:काल के लिए समाचार कवर करने वाले अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को सटीक और निष्पक्ष दृष्टिकोण से पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। हेमंत अपने तेज़ रिफ्लेक्स और खबरों की गहन जांच के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को हर अपडेट समय पर और भरोसेमंद जानकारी के साथ मिलती है।
