झाड़ोल उपखंड मुख्यालय पर भूमाफियाओं की एक सुनियोजित साजिश उस समय नाकाम हो गई, जब प्रशासन की सख्त कार्रवाई से सरकारी बिलानाम जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया। रविवार शाम करीब छह बजे सामने आए इस मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया और अवैध कब्जाधारियों में खलबली मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झाड़ोल में कुछ भूमाफियाओं द्वारा बिलानाम जमीन पर अवैध प्लानिंग कर उसे निजी संपत्ति के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा था। आरोप है कि इसके साथ ही समीप स्थित अन्य सरकारी बिलानाम भूमि पर भी कब्जा कर लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरटीआई एक्टिविस्ट श्रवण सिंह ने तहसीलदार को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

शिकायत मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार सीताराम स्वयं मौके पर पहुंचे और राजस्व अमले के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। साथ ही मौके पर बोर्ड लगाकर स्पष्ट रूप से इसे सरकारी भूमि घोषित किया गया, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध प्रयास को रोका जा सके।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से जहां भूमाफियाओं की योजना ध्वस्त हो गई, वहीं क्षेत्रवासियों में कानून के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। यह कार्रवाई न केवल सरकारी जमीन की सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, बल्कि अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति का भी स्पष्ट संदेश देती है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story