उदयपुर/मावली। श्री ललित सुखवाल जी को एच आर पी सी (HRPC) का प्रदेश संयुक्त सचिव राजस्थान बनाया गया है। आपको यह सूचित करते हुए हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे मावली तहसील के ऐपेक्स ग्लोबल एजूकेशन सेकेंडरी स्कूल के संस्था प्रधान ललित जी सुखवाल को SOCIAL JUSTICE CELL (Male Wing) में State Level Joint Secretary के पद पर नियुक्त किया गया है।

"सामाजिक न्याय, समानता एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के संरक्षण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता को देखते हुए यह दायित्व आपको सौंपा गया है।"

सेल का उद्देश्य एवं कानूनी प्रावधान

Social Justice Cell का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों को सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी न्याय दिलाने हेतु कार्य करना है। यह सेल निम्न प्रमुख भारतीय कानूनों एवं संवैधानिक प्रावधानों से संबंधित है:

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16, 17, 21 एवं 46 (समानता, भेदभाव निषेध एवं सामाजिक न्याय)
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से संबंधित कल्याणकारी योजनाएँ
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों से जुड़े वैधानिक प्रावधान है।

उदयपुर जिला कार्यकारिणी में नई नियुक्ति

इसके साथ ही पुष्कर लाल जी चौधरी को ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन सामाजिक न्याय सेल के जिला अध्यक्ष उदयपुर राजस्थान के पद पर नियुक्त किया गया है। "HRPC द्वारा इस सेल का निष्पादन कानून, नियमों एवं संस्था की आचार संहिता के अंतर्गत किया जाता है।"

Updated On
Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story