राज्य सरकार के आह्वान पर क्षेत्र की लदानी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में आमजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।

ग्राम विकास अधिकारी निधि शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा किसान ऊंकार मीणा पुत्र दीपा मीणा को मल्टीक्रॉप थ्रेसर पर 1 लाख 25 हजार रुपये की सब्सिडी स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया। चिकित्सा विभाग की ओर से लालू भील को पोषण किट प्रदान की गई।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भय सिंह को श्रवण यंत्र (ईयर मशीन) तथा दल्ला अहीर को केन मशीन उपलब्ध कराई गई। वहीं पंचायती राज विभाग एवं ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम लदानी के समस्त ग्रामीणों को भैरूजी बावजी सामुदायिक भवन निर्माण हेतु पट्टा प्रदान किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मीरा भील की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई, जबकि ममता गोस्वामी को उद्यम प्रशिक्षण से संबंधित चेक प्रदान किया गया। शिविर के दौरान बालिकाओं के जन्मदिन भी मनाए गए, जिससे कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर जितेंद्र ओझा, उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, तहसीलदार दिनेश यादव, विकास अधिकारी शैलेंद्र पी. खींची, सरपंच ओसभ कुंवर, सरपंच प्रतिनिधि डूंगर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और जनकल्याणकारी सेवाओं को प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story