कुशल शाह बने फेडरेशन ऑफ हुमड जैन समाज राजस्थान के युवा प्रकोष्ठ प्रवक्ता
खेरवाड़ा के कुशल शाह को फेडरेशन ऑफ हुमड जैन समाज, राजस्थान के युवा प्रकोष्ठ का प्रवक्ता मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर समाजजनों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी।

तस्वीर में कुशल शाह नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा के कुशल शाह को फेडरेशन ऑफ हुमड जैन समाज, राजस्थान के युवा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया है। सरल स्वभाव, सेवाभावी व्यक्तित्व एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित कुशल शाह के मनोनयन पर समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कुशल शाह के पिता भंवर लाल शाह मूल रूप से भाणदा गांव के निवासी हैं। कुशल शाह के मनोनयन को समाज के युवाओं के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए समाजजनों ने कहा कि उनकी सेवाभावी कार्यशैली एवं सामाजिक सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
समाजजनों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुशल शाह जीवन में इसी प्रकार नित-नए आयाम स्थापित करते रहें तथा समाजहित एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर योगदान देते रहें।
कुशल शाह के मनोनयन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं समाजबंधुओं ने भी बधाई प्रेषित की। उनके मनोनयन से समाज के युवाओं में हर्ष का माहौल है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
