कानोड़। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के तहत संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कथा व्यास आचार्य राजेश्वर जी के नेतृत्व में तीसरे चरण की यात्रा बुधवार प्रातः घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने पहुंची। दर्शन पश्चात् भक्तों के बीच घृष्णेश्वर मन्दिर परिसर में आचार्य ने कहा कि कृष्ण भारत की आत्मा तीर्थों में निवास करती है। उन्होंने उद्घोष किया कि "जग में सुन्दर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम..जहां राम ने जन्म लिया वहीं भव्य मन्दिर निर्माण हुआ.. अब उसी अनुरूप जन जन की भावना है, कृष्ण मन्दिर निर्माण शीघ्र हो, और होकर रहेगा।" वहीं यात्रा में साथ चल रहे सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री सुनील चौबीसा अत्रिश ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि "जन्मभूमि हमारी है, लेकर रहेंगे.."। उन्होंने बताया कि जन्मभूमि के लिए जन जागृति के हेतु प्रयासों में कोई कमी नहीं होगी और देश के हर कोने तक आवाज़ पहुंचाई जाएगी।

पंढरपुर में भक्तिमय प्रवास और इतिहास का बोध

पंढरपुर रात्रि विश्राम के बाद प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में विट्ठल श्री कृष्ण रुकमणि जी, सत्यभामा, राधिका जी के दर्शन कर वही मन्दिर में बैठकर श्री कृष्णम का पाठ किया गया। आचार्य राजेश्वर ने श्री कृष्ण जन्मभूमि के बारे में सभी भक्तों को संपूर्ण जानकारी इतिहास बताया। इसके पश्चात् आगे के लिए यात्रा का प्रस्थान हुआ।

बीड़ और बुलडाना में उमड़ा जनसैलाब

यात्रा सायंकाल जिला बीड़ (महाराष्ट्र) पहुंची, जहां धूमधाम बाजे गाजे के साथ जुलुस के रूप में सभा स्थल पहुंची वहां धर्म सभा हुई। यात्रा का स्वागत शहर के प्रमुख लोगों द्वारा किया गया। इस धर्म सभा में संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "जन्मभूमि के सारे प्रमाण हमारे पास पास है, बावजूद इनके द्वारा अभी तक जन हित में फैसला नही होने के कारण देश भर में चार यात्राएं निकाली जा रही है।" उन्होंने आह्वान किया कि "कुछ अन्यायियों द्वारा कब्ज़ा कर लिया उस कलंक को मिटाएंगे, इसके लिए जन जागृति अति आवश्यक है।" इस धर्म सभा को सम्बोधन में प्रदेश मंत्री सर्व ब्राह्मण महासभा के सुनील चौबीसा अत्रिश ने चेतावनी देते हुए कहा की "समय रहते यदि देश का हिन्दू कुंभकर्ण की नींद सोएगा तो आने वाला समय कांटों का पथ होगा।" इसके बाद बुलडाना में सभा स्वागत हुआ और जन्मभूमि पर मन्दिर निर्माण का संकल्प को पूरा करने हेतु संकल्प लिया गया।

मलकापुर और बुरहानपुर में संकल्प की गूंज

मलकापुर में ठाकुर जी की पूजा अर्चना की गई एवं सभी धर्मावलंबियों द्वारा स्वागत किया गया। आचार्य जी ने संबोधन में कहा की दिव्य मन्दिर का निर्माण होना चाहिए। बुरहानपुर में रात्रि विश्राम के पश्चात प्रातः यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के साथ ही आचार्य राजेश्वर जी ने कहा कि "कृष्ण जन्मभूमि हिंदुओं की है, थी, और रहेगी इसके लिए न्यायालय से आग्रह किया गया है, की अति शीघ्र हमारे प्रमाणों के आधार पर फैसला हो फास्ट ट्रैक में ताकि वहां मंदिर का भव्य निर्माण किया जा सके।"

युवा तरुणाई का आह्वान और आगामी गंतव्य

इसी बीच सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री सुनील चौबीसा अत्रिश ने आह्वान किया की "देश की युवा तरुणाई अब चुप नहीं बैठेगी यदि समय रहते हमारे पक्ष में न्याय तो होना ही है अन्यथा देश का युवा उद्वेलित आंदोलित है और एक बार जरूरत पड़ी तो फिर से कर सेवा के लिए तैयार है और रहेगा।" यात्रा के साथ 51 सदस्य का दल है, जिसमें एडवोकेट सुनील बोहरा, धर्मध्वज रक्षक त्रिकाल स्वामी, प्रदीप जैन, शिव चौधरी, संयुक्त भारतीय धर्म संसद की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना शर्मा, एवम् महामंत्री लता शर्मा, आशा खंडाल आदि महिलाओं का दल भी साथ चल रहा है। यात्रा व्यवस्थापक पण्डित नंदकिशोर ने बताया कि यात्रा बुरहानपुर से आज प्रातः रवाना हुई जो आज ओंकारेश्वर मध्यप्रदेश पहुंचेगी और वहां से आगे प्रस्थान करेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story