उदयपुर। साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली में सेवारत शिक्षिका कोमल सोनी को “ज्ञानेश्वरी चौहान स्मृति युवा काव्य-श्री सम्मान” 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, उदयपुर की ओर से आयोजित भव्य एवं गरिमामय साहित्यिक कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

संस्थान की संस्थापक आशा पांडेय ओझा के मार्गदर्शन एवं स्नेहपूर्ण नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों, रचनाकारों एवं अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान कोमल सोनी को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान के लिए ₹2100 की सम्मान राशि, सम्मान-पत्र, श्रीफल एवं प्रसाद भेंट किया गया। साथ ही उन्हें पगड़ी एवं उपरना पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर उपस्थित अतिथियों एवं साहित्यप्रेमियों ने कोमल सोनी को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। यह सम्मान उनके साहित्यिक प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण प्रोत्साहन के रूप में सामने आया।

कोमल सोनी की इस उपलब्धि पर जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली के प्राचार्य श्री घनश्याम मीणा, उपप्राचार्या श्रीमती रंजना चौधरी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन के लिए त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान की संस्थापक आशा पांडेय एवं उनकी संपूर्ण टीम की सराहना की गई। साहित्य, कला एवं संस्कृति को समर्पित यह आयोजन रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और साहित्यिक चेतना को नई दिशा देने वाली प्रेरणादायक एवं सार्थक पहल के रूप में सराहा गया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story