खेरोदा, 02 अक्टूबर 2026। खेरोदा कस्बे में चल रहे चातुर्मास के दौरान मेवाड़ प्रवर्तक कोमल मुनि ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सुख-दुःख, धूप-छांव और उतार-चढ़ाव का आना-जाना स्वाभाविक है। इन परिस्थितियों के बीच मनुष्य की दृष्टि और साधना सदैव समभाव की होनी चाहिए।

कोमल मुनि ने कहा कि सांसारिक सुख और दुःख दोनों क्षणभंगुर हैं, शाश्वत नहीं हैं। इनसे आत्मा को कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलता। जिस प्रकार प्रकृति में सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों का अपना क्रम है, उसी प्रकार मनुष्य को भी हर परिस्थिति में एक समान रहने की कला सीखनी चाहिए। हर स्थिति में समता धारण करना ही प्रभु का सच्चा संदेश है।

परोपकार और सेवा को वास्तविक धर्म बताते हुए मुनिजी ने कहा कि दूसरों को प्रसन्न देखकर सुखी होना और उनके दुःखों को दूर कर स्वयं को हल्का महसूस करना ही सच्ची इंसानियत है। दूसरों की चिंता करना और निःस्वार्थ भाव से सेवा करना ही जीवन का वास्तविक धर्म है। सुख और दुःख जीवन के अभिन्न अंग हैं, लेकिन आत्मा की साधना सर्वोपरि है। जिस प्रकार ऋतुओं के अनुकूल आचरण आवश्यक है, उसी प्रकार संयम और नियमों को जीवन में आत्मसात कर व्यक्ति सही मार्ग पर आगे बढ़ सकता है।

धर्मसभा में अध्ययनशील, सेवारत्न हर्षित मुनि ने विनय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो व्यक्ति विनयवान और शालीन होता है, उसका यश और कीर्ति दसों दिशाओं में फैलती है। इसके विपरीत, अविनय और अहंकार से भरा व्यक्ति हर जगह तिरस्कृत होता है और उसका जीवन सारहीन बनकर रह जाता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से जीवन में विनम्रता का गुण अपनाने की बात कही।

इस दौरान वर्द्धमान जैन श्रावक संघ अध्यक्ष सुनील कूकड़ा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। धर्मसभा में कोमल मुनि के प्रवचन में समभाव, परोपकार, सेवा, संयम और विनय को जीवन के महत्वपूर्ण आधार के रूप में रेखांकित किया गया।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story