खेरोदा के खुमानपुरा में आकाशीय बिजली से दो दुधारू भैंसों की मौत, विधवा महिला ने मांगा मुआवजा
खेरोदा के खुमानपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो दुधारू भैंसों की मौत के बाद विधवा महिला की आजीविका पर संकट गहरा गया, ग्रामीणों ने त्वरित मुआवजे की मांग उठाई।

तस्वीर में खुले मैदान में जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी एक भैंस दिखाई दे रही है।
खेरोदा कस्बे के पास स्थित बग्गड ग्राम पंचायत के खुमानपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो दुधारू भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार पर आजीविका का संकट गहरा गया है। सूचना मिलते ही राजस्व और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पशु चिकित्सा अधिकारी निमड़ी डॉ. कैलाश लोहार तथा पशु चिकित्सा अधिकारी सवना डॉ. नवीन कुमार शर्मा ने मृत भैंसों का पोस्टमार्टम किया। वहीं, मौके पर मौजूद पटवारी राकेश ने घटनास्थल का मुआयना कर मौका पर्चा तैयार किया।
स्थानीय निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य कल्याण सिंह राणावत, वार्डपंच प्रकाश माली और डुले सिंह साखला ने बताया कि पीड़ित पशुपालक महिला शंभू कुंवर पत्नी स्वर्गीय मदन सिंह राठौड़, निवासी खुमानपुरा, एक विधवा हैं। उनके पति का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और वह घर में बिल्कुल अकेली रहती हैं। महिला इन दोनों दुधारू भैंसों का दूध बेचकर ही अपना जीवन-यापन कर रही थीं।
एक साथ दोनों भैंसों की मौत होने से पीड़ित महिला की आजीविका का एकमात्र साधन समाप्त हो गया है, जिससे उनके सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमानुसार पीड़ित असहाय महिला को उचित एवं त्वरित आपदा मुआवजा दिलाने की पुरजोर मांग की है।

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
