फतहनगर। ईंटाली के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खड़ोदा में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थाप्रधान श्री भरत कुमार जावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कुल 13 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि "राज्य सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।" उन्होंने आगे कहा कि "इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।"

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति व आभार

इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री लोकेश भट्ट, श्री हीरालाल पुष्करणा, श्री जगदीश सिंह रावत, श्री कालू सिंह रावत, श्री प्रहलाद भट्ट एवं श्री चतर्भुज सिंह सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में संस्थाप्रधान श्री भरत कुमार जावत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को नियमित अध्ययन कर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story