खेरवाड़ा में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जांच जारी
खेरवाड़ा के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

खेरवाड़ा तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के बोरज फला, ढीकवास निवासी 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी गणपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 196 के तहत मर्ग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।
मृतक की पहचान श्रवण कुमार (19) पुत्र शंभूलाल गदात निवासी बोरज फला, ढीकवास, थाना बावलवाड़ा, तहसील खेरवाड़ा, जिला उदयपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम खेरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में कराया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक प्रभुलाल शर्मा एवं पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में संपन्न हुई। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
मामले की जांच उपखंड अधिकारी शिवन्या गुप्ता (आरएएस) द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
