खेरवाड़ा: हैप्पी जूस हाउस के पास युवक का रास्ता रोककर मारपीट, कान पर गंभीर चोट का मामला दर्ज
खेरवाड़ा में हैप्पी जूस हाउस के पास युवक पर जानलेवा हमला, रास्ता रोककर मारपीट करने के बाद कान पर गंभीर चोट पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी रोड स्थित हैप्पी जूस हाउस के समीप एक युवक का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक के कान पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रोबिया होली फला निवासी 24 वर्षीय केतन कटारा पुत्र रमेशचंद्र कटारा ने रिपोर्ट दी है कि 24 जून 2026 की शाम करीब 8:30 बजे वह हैप्पी जूस हाउस के पास मौजूद था।
इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बायड़ी निवासी दिव्य खराड़ी और जलज खराड़ी ने उसे रोककर गाली-गलौज की और अचानक मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी दिव्य खराड़ी ने केतन के कान पर जोरदार घूंसा मारा, जिससे उसके कान के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट पहुंची है। थानाधिकारी करनाराम जाट के निर्देशन में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को सौंपी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और जुटाए गए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
