खेरवाड़ा में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण, परिवार कल्याण सेवाओं को सुदृढ़ बनाना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण मीणा थे। कार्यक्रम में सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. अनिल गोयल, बीपीएम/बीपीओ दीपक मीणा, बीएचओ गेबीलाल नायक तथा ब्लॉक अकाउंटेंट शैलेश जोशी सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं जनसंख्या स्थिरीकरण गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, प्रसाविकाएं एवं आशा सहयोगिनियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण की सराहना की और परिवार कल्याण सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने, पात्र दंपतियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा जनसंख्या स्थिरीकरण संबंधी गतिविधियों को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सम्मानित कार्मिकों को भविष्य में भी इसी निष्ठा और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story