खेरवाड़ा में विश्व जनसंख्या दिवस सप्ताह 11 से 18 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। इस अभियान के आयोजन को लेकर बीसीएमओ खेरवाड़ा डॉ. अरुण मीणा और बीसीएमओ नयागांव डॉ. निकुंज कलासुआ ने संयुक्त रूप से जनहित में विस्तृत जानकारी साझा की है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आमजन में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना और छोटे व स्वस्थ परिवार की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाना है।

अभियान के दौरान "जब बच्चों में सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल" के संदेश पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विश्व जनसंख्या दिवस सप्ताह के तहत प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें आईईसी और बीसीसी गतिविधियां, जागरूकता रैलियां, स्वास्थ्य शिक्षा एवं परामर्श, परिवार नियोजन शिविर, गृह भ्रमण और नवविवाहित व योग्य दंपतियों से संपर्क करने जैसे प्रयास शामिल हैं। साथ ही, समुदाय स्तर पर संवाद के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

बीसीएमओ डॉ. अरुण मीणा और डॉ. निकुंज कलासुआ ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने "छोटा परिवार – स्वस्थ परिवार – खुशहाल भविष्य" के संकल्प को साकार करने के लिए परिवार नियोजन अपनाने का आह्वान किया है, ताकि समाज में एक बेहतर और खुशहाल भविष्य की नींव रखी जा सके।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story