महिला की लज्जा भंग के मामले में पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज, कल्याणपुर पुलिस ने शुरू की जांच
खेरवाड़ा के थाना कल्याणपुर क्षेत्र में महिला की लज्जा भंग के मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज, पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

खेरवाड़ा के थाना कल्याणपुर क्षेत्र में एक महिला की लज्जा भंग करने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की कार्रवाई थानाधिकारी सोहन लाल आमलिया के निर्देशन में की जा रही है।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 332(सी), 74, 76 एवं 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण में विशाल, आशीष, राजेश, रमीला देवी एवं सचिन को नामजद आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण में आरोपियों पर महिला की लज्जा भंग करने एवं अन्य संबंधित अपराध करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।
प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
