खेरवाड़ा। संयुक्त व्यापार महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कलाल ने संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर व्यापारियों के बीच नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। अनुभवी एवं सक्रिय व्यापारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए अध्यक्ष अमित कलाल ने स्पष्ट किया कि यह नई टीम व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने और व्यापारिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह समर्पित भाव से कार्य करेगी।

घोषित कार्यकारिणी में प्रमोद अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नरेंद्र पंचोली को महामंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने हेतु गजेंद्र कोठारी, गुणवंत फड़िया, प्रेमचंद कलाल, गणेशलाल कलाल, धनपाल शाह एवं नरेश पटेल को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। मंत्री पद का दायित्व मुकेश रिसोदिया, नरेंद्र नागदा, मुकेश कलाल (राज सेनेट्री), मनीष चौबीसा एवं विशाल पंचोली संभालेंगे। इसके अतिरिक्त, लव सितलानी कोषाध्यक्ष, मुकेश बी. कलाल सह कोषाध्यक्ष, धरणेन्द्र जैन प्रचार-प्रसार मंत्री, प्रवीण कलाल संगठन मंत्री, अंकित पटेल सह संगठन मंत्री, माजूम जैन प्रवक्ता, कपिल जैन सह प्रवक्ता और सुनील राजपुरोहित मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।

संगठन की विशेषज्ञता बढ़ाने के उद्देश्य से राजेन्द्र कोठारी, बजरंगलाल अग्रवाल, श्यामसुन्दर कोठारी, हसमुख जैन, रविन्द्र जोधावत, पोपटलाल कलाल (चामुंडा इले.), अशोक कलाल (मोदर), पुष्कर पंचोली, नानजी भाई पटेल, नईमुद्दीन रिजवी, नरेश मोची, रमेशचन्द्र जोधावत एवं भरत कुमार नाई को विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन की सूचना मिलते ही व्यापारियों एवं स्थानीय सामाजिक संगठनों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। सभी ने अध्यक्ष अमित कलाल एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है, जिससे खेरवाड़ा के व्यापारिक जगत में नई उम्मीदें जगी हैं।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story