खेरवाड़ा स्थित विकास पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को श्री हरिवंश हाउस के तत्वावधान में कक्षा 6 के विद्यार्थियों के लिए हिल ट्रैकिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा प्रकृति के प्रति लगाव विकसित करना रहा।

ट्रैकिंग प्रभारी लोकेश गर्ग ने बताया कि विद्यार्थियों को विद्यालय के समीप स्थित पहाड़ी पर सुरक्षित रूप से चढ़ने और उतरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ट्रैकिंग से जुड़े सुरक्षा नियमों, आवश्यक सावधानियों तथा आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की भी विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि विद्यार्थी साहसिक गतिविधियों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कर सकें।

पहाड़ी के शिखर पर पहुंचने के बाद विद्यार्थियों ने खेरवाड़ा नगर के मनोहारी प्राकृतिक दृश्यों का अवलोकन किया। साथ ही वहां से दिखाई देने वाले प्रमुख स्थलों, जिनमें पुलिस थाना, बस स्टैंड और नेशनल हाईवे शामिल हैं, की जानकारी देकर विद्यार्थियों के भौगोलिक एवं स्थानीय ज्ञान का भी विस्तार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6 की कक्षाध्यापिकाएं रानी व्यास, हर्षिता व्यास और संगीता मेहता विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा पूरी गतिविधि के फोटो और वीडियो भी तैयार किए।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की साहसिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे विद्यार्थियों में टीम भावना, शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का विकास होता है। विद्यालय ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story