खेरवाड़ा। महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय, बारापाल की मासिक द्विभाषी ई-पत्रिका ‘विद्या प्रवाह’ के प्रथम अंक का विमोचन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष श्री हनुमान सिंह राठौड़ के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश चंद्र जोशी और मुख्य संपादक तथा स्थानीय ग्राम सुन्दरा निवासी डॉ. पंकज व्यास उपस्थित रहे।

बोर्ड अध्यक्ष श्री हनुमान सिंह राठौड़ ने विद्यालय की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए प्राचार्य श्री महेश चंद्र जोशी के सकारात्मक मार्गदर्शन और रचनात्मक नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने डॉ. पंकज व्यास को पत्रिका की संकल्पना, संपादन एवं प्रकाशन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

प्राचार्य श्री महेश चंद्र जोशी ने कहा कि ‘विद्या प्रवाह’ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ विद्यालय की शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सामने लाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने डॉ. पंकज व्यास के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी।

मुख्य संपादक डॉ. पंकज व्यास ने बताया कि पत्रिका का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन, लेखन, सृजनात्मक अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। पत्रिका में शिक्षक-विद्यार्थी रचनाओं के साथ विद्यालय की गतिविधियाँ, प्रमुख आयोजन, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं करियर संबंधी सामग्री को स्थान दिया गया है।

‘विद्या प्रवाह’ के प्रथम अंक का विमोचन विद्यालय की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को डिजिटल मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया। पत्रिका के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रतिभा, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story