खेरवाड़ा के विद्या निकेतन विद्यालय में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित संस्कार कार्यक्रम में प्रांतीय समन्वयक एवं वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पानेरी (साथी) ने कहा कि संस्कारों से ही आदर्श बालक का निर्माण होता है और वही आगे चलकर समाज व राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक बनता है। उन्होंने संस्कारयुक्त शिक्षा को आदर्श नागरिक निर्माण का आधार बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरीश पानेरी, भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष मुकेश टांक तथा योग कोरियोग्राफर अंकुर पानेरी ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली ने अतिथियों का परिचय कराया तथा उनका स्वागत किया।

अपने प्रेरक उद्बोधन में गिरीश पानेरी ने विद्यार्थियों को संस्कारों का महत्व बताते हुए माता-पिता की आज्ञा का पालन करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा मोबाइल का संतुलित एवं सार्थक उपयोग करने की सीख दी। उन्होंने प्रश्नोत्तर के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जन्मदिन को भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाने और जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

गिरीश पानेरी ने कहा कि विद्या निकेतन विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारित शिक्षा भी प्रदान कर रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आचार्य दिलीप मेहता, हरीश जैन, बंशीलाल मेघवाल, विमल मीणा, कृष्ण मीणा, मुकेश भराडा एवं जगदीश मीणा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अंत में प्रकल्प प्रभारी जगदीश चौहान ने आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन निशा व्यास ने किया। संस्कारों और नैतिक मूल्यों पर केंद्रित इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवन के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story