खेरवाड़ा स्थित विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय थाणा में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साकर चंद लबाना ने की। समारोह का शुभारंभ माँ भारती, ॐ एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों का तिलक एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष साकर चंद लबाना ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों, उनके जीवन प्रसंगों एवं चमत्कारों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रेरणादायी पाथेय प्रदान किया।

जन्माष्टमी उत्सव के दौरान विद्यालय की बहनों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। वहीं सभी भैया-बहनों ने श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सजकर कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यार्थियों के राधा-कृष्ण स्वरूप ने विद्यालय परिसर को कृष्णमय बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रवीण ने किया। समारोह में विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य जगदीश मेघवाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों की तस्वीरें भी ली गईं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story