उदयपुर के खेरवाड़ा में देवर ने भाभी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, केस दर्ज
खेरवाड़ा के करनाउवा डुंगरा फलां में आपसी विवाद के दौरान देवर विनोद डामोर ने भाभी जशोदा और भाई दिलीप पर किया हमला, पुलिस ने शुरू की जांच।

उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही देवर के खिलाफ कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार जशोदा पत्नी दिलीप डामोर निवासी करनाउवा डुंगरा फलां खैरवाडा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके बच्चे होली की होली की ढूंढ में हमारी रिश्तेदारी में माण्डवा गए थे।
हमले का घटनाक्रम और शोर-शराबा
घर पर पति पत्नी घर पर ही थे। इस दौरान उसका देवर विनोद पुत्र जालमचन्द डामोर निवासी करनाउवा फलां डुंगरा घर पर आया और आवाज देकर उसे व उसके पति को बुलाने लगा। वह बाहर गई तो देवर विनोद ने उसे रोक दिया व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसका पति बीच बचाव करने आया तो उसे भी देवर ने कुल्हाडी के हत्थे से पीठ पर मारा, जिससे दोनों को चोंटे आई।
घायलों का उपचार और पुलिस कार्रवाई
यह देखकर देवर भाग गया। हल्ला सुन रविना पत्नी हिमांशु आ गई। सुचना पर उसका लडका हिमांशु व पुत्री पूजा भी आ गई। वे उसे चिकित्सालय लेकर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
