खेरवाड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती की बाइक को मारी टक्कर, चालक पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज
खेरवाड़ा के मोथली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में तेज गति एवं लापरवाही से ट्रक चलाने के कारण मोटरसाइकिल सवार दंपती के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिवादिया प्रियंका देवी पत्नी सुरेश मोडिया, निवासी मोकरवाड़ा, तहसील खेरवाड़ा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 19 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे मोथली क्षेत्र में ट्रक क्रमांक आरजे 27 जीबी 7240 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक गलत तरीके से ओवरटेक किया। इस दौरान ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में प्रियंका देवी तथा उनके पति के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिवादिया की रिपोर्ट पर खेरवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी मन मंथ आढ़ा के निर्देशन में मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
