अखिल भारतीय त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज द्वारा उदयपुर में प्रस्तावित भव्य समाज भवन भूमि पूजन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में खेरवाड़ा में समारोह के आमंत्रण पत्रक का विधिवत विमोचन किया गया, जिसके साथ ही समाजजनों ने घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरण अभियान भी शुरू कर दिया है।

त्रिमेस जवास के प्रवक्ता जयेश व्यास ने बताया कि 22 जून को उदयपुर के सेक्टर-14 में अखिल भारतीय त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में समाज भवन का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष के विशेषाधिकारी राजीव दत्ता करेंगे। समारोह में सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ 5000 से अधिक लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना जताई गई है।

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुंबई, गुजरात, वागड़ और मेवाड़ क्षेत्र सहित देशभर के समाजजनों को आमंत्रित किया गया है। समाज के सभी परिवारों से समारोह में परिवार सहित भाग लेने का आग्रह किया गया है, ताकि समाज भवन निर्माण के इस ऐतिहासिक पड़ाव के साक्षी बन सकें।

आमंत्रण पत्रक विमोचन कार्यक्रम के दौरान त्रिमेस अध्यक्ष सुरेशचंद्र व्यास, महामंत्री जयनारायण व्यास, शांतिलाल व्यास, ओमप्रकाश व्यास, खेरवाड़ा नगर इकाई अध्यक्ष धनेश्वर जोशी, रणछोड़लाल व्यास, दिनेश व्यास, नरेंद्र व्यास, हरिश पानेरी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। वहीं भूमि पूजन समारोह को लेकर घर-घर आमंत्रण पत्र वितरण का अभियान लगातार जारी है।

समाज भवन निर्माण की दिशा में होने वाला यह भूमि पूजन समारोह समाज की एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति और भविष्य की विकासात्मक योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसके प्रति समाजजनों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story