कस्बे में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गुरुवार को उदयपुर से पांच सदस्यीय एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम खेरवाड़ा पहुंची और दोनों पीड़ित परिवारों के घरों में करीब दो घंटे तक गहन जांच कर घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य संग्रहित किए। जांच के दौरान थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा।

इधर, चोरी की घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय पटेल समाज की महिलाओं के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों ने प्रातः 10 बजे उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्व समाज के लोग एवं ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे। लोगों ने वारदात पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए मानवीय दृष्टिकोण के मद्देनजर पुलिस प्रशासन से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके। मामले की जांच जारी है और एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story