पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने शुक्रवार को खेरवाड़ा कस्बे के निचला खेरवाड़ा क्षेत्र में गत दिनों हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटनास्थल का मौका मुआयना कर पुलिस प्रशासन को मामले का शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।

अहारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी की वारदात से जुड़े पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मौके पर थाना अधिकारी करनाराम जाट को बुलाकर प्रकरण का जल्द खुलासा करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वारदात में शामिल अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

पूर्व विधायक ने दूरभाष पर पुलिस उप अधीक्षक ऋषभदेव से भी चर्चा की। उन्होंने घटना के अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा, ताकि मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।

अहारी ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन इस चोरी की वारदात का शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता से जुटा हुआ है तथा उम्मीद है कि जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस दौरान पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन, समाजसेवी विमल कोठारी, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले में त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कायम रहे।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story