खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई गंभीर चोरी की वारदात के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खेरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग) के अध्यक्ष गोतमलाल पटेल ने स्थानीय विधायक डॉ. दयाराम परमार को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि जयप्रकाश नगर, खेरवाड़ा में 1 जुलाई 2026 को हुई गंभीर चोरी के मामले में पुलिस थाना खेरवाड़ा में प्रकरण संख्या 182/2026 दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पत्र के अनुसार इस मामले को लेकर पूर्व में उपखंड अधिकारी खेरवाड़ा, उप पुलिस अधीक्षक मावली तथा पुलिस अधीक्षक उदयपुर को भी ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आने का उल्लेख किया गया है।

ज्ञापन में बताया गया है कि चोरी की यह वारदात हीरालाल पुत्र लालजीभाई पटेल एवं बंशीलाल पुत्र लालजीभाई पटेल के घरों में हुई थी। हीरालाल के घर से लगभग एक लाख रुपये नकद, 21 तोला सोना एवं 50 तोला चांदी चोरी होने की जानकारी दी गई है। वहीं बंशीलाल के घर से करीब एक तोला सोना, 30 तोला चांदी तथा 20 हजार रुपये नकद चोरी होने का उल्लेख किया गया है।

गोतमलाल पटेल ने विधायक डॉ. दयाराम परमार से आग्रह किया है कि वे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करवाएं, ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story