खेरवाड़ा में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष के साथ रैली निकाली।

तिरंगा यात्रा विद्यालय से शुरू होकर पंचायत के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को याद किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश रावल ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में बाबूलाल टेलर, खुशबू डेंडोर, विजय गुर्जर, सिराज खान, भक्तबीर सिंह राठौड़, जयंतीलाल पटेल, पंकज सालवी, तनुश्री मीणा, आशीष कुमार, रमेश चंद्र लोहार, बंसीलाल मीणा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश से जोड़ा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story